वसंत ऋतु पर निबंध

- Advertisement -

सबसे मनमोहक, नवजीवन लेकर आने वाली बसंत ऋतु वास्तव में प्रत्येक जीव जंतु को पसंद आने वाले ऋतु है। इस ऋतु में मौसम अत्यंत सुहाना खूबसूरत और सुकून दायक होता है। यही कारण है कि सभी इसे पसंद करते हैं वैसे तो ऋतु में बहुत है लेकिन बसंत ऋतु की बात सभी से अलग है।

आज की यह पोस्ट वसंत ऋतु पर निबंध से जुड़ी हुई है अक्सर परीक्षाओं में ऋतुराज यानी बसंत ऋतु पर निबंध आना संभावित रहता है; इसी संदर्भ में यहां हमने विद्यार्थियों के लिए एक बेहतरीन, उचित भाषा और व्याकरण पर आधारित ‘Spring Season Essay in Hindi’ नीचे दिया है; जिसके माध्यम से आप ‘Spring Season’ पर निबंध लिखना सीख सकते हैं।

वसंत ऋतु पर निबंध (Spring Season Essay in Hindi)

प्रस्तावना :

हमारे देश भारत में पूरे साल, ऋतु परिवर्तन होता रहता है। इसलिए भारत को ऋतुओं का देश कहा जाता है। यहां बसंत ऋतु, ग्रीष्म ऋतु, वर्षा ऋतु, शरद ऋतु, हेमंत ऋतु और शिशिर ऋतु ये सभी छः ऋतुएं, पूरे साल, एक के बाद एक आती है और हमारे जीवन में विविध रंग भर कर जाती है।

इस तरह पूरे साल में प्रत्येक ऋतु का समयकाल, दो महिनों का होता है। भारत एक कृषि प्रधान देश है, इसलिए कृषि के दृष्टिकोण से देखा जाए तो, यहां पर हर ऋतु का अत्यधिक महत्व होता है। इन्ही छः ऋतुओं में से एक बसंत ऋतु; यह सभी ऋतुओं में से सबसे अच्छी ऋतु मानी जाती है।

वसंत ऋतु का परिचय

ऋतुराज यानी कि ऋतुओं का राजा कही जाने वाली बसंत ऋतु, सभी को बहुत अच्छी लगती है, यह थंडी और गर्मी के मौसम के बीच में आती है। इसलिए, भारत में फरवरी उत्तरार्ध से लेकर अप्रैल पूर्वार्द्ध तक वसंत ऋतु होती है। भारतीय हिंदू केलेंडर के अनुसार बसंत ऋतु फाल्गुन मास में आती है। इंग्लिश में इसे ‘Spring Season’ कहते हैं।

बसंत ऋतु में वातावरण बहुत ही सुखद होता है। इस समय मौसम बहुत ही सुहाना होता है। ना तो ज्यादा गर्मी होती है और ना ही बहुत अधिक थंड होती है। कड़कड़ाते हुए थंड के मौसम के बाद, जब बसंत ऋतु का आगमन होता है, तो लोगों को राहत महसूस होती है।

बसंत ऋतु में वातावरण

कड़कड़ाती थंड के मौसम में पेड़ों की पत्तियां गल जाती है। लेकिन बसंत ऋतु के आगमन के साथ ही, पेड़ों पर नई पत्तियां आने लगती है। और बाग बगीचे, सुंदर और सुगंधित फूलों से भर जाते हैं, जिन पर तितलियां और मधुमक्खियां मंडराने लगती हैं। कमल के फूल खिलते देखकर मन आनंदित हो जाता है।

बसंत ऋतु के शुरुआती दिनों में तापमान बिल्कुल सामान्य रहता है। खेतों में, गेंहू और अन्य फसलों के साथ साथ पीली पीली सरसों भी लहलहाने लगती है। आम, जामुन और संतरे के पेड़, फलों से लद जाते हैं।

मनुष्य के साथ साथ पशु पक्षी भी बसंत ऋतु में खुश हो जाते हैं और कोयल की मधुर आवाज़ और नाचते हुए मोर वातावरण की प्रसन्नता को द्विगुणित कर देते हैं। ऐसा प्रतीत होता है कि, मनुष्य, पशु पक्षी और प्रकृति मिलकर बसंत ऋतु का उत्सव यानी “वसंतोत्सव” मना रहे हैं।

बसंत ऋतु के त्योहार

बसंत ऋतु की शुरुआत, बसंत पंचमी से होती है। बसंत पंचमी के दिन, विद्या और बुद्धि की देवी, मां सरस्वती का जन्म हुआ था, इसलिए इस दिन मां सरस्वती की पूजा की जाती है। होली का रंग बिरंगा त्योहार भी, बसंत ऋतु में ही आता है, जिसे लोग बड़े ही उल्लास के साथ मनाते हैं।

उपसंहार :

बसंत ऋतु, बहुत ही सुन्दर और आकर्षक ऋतु होती है। इस ऋतु में, प्रकृति अपने सुंदर रुप का प्रदर्शन करती है। देवताओं को भी यह ऋतु अतिप्रिय होती है। भगवान श्रीकृष्ण ने भी गीता में स्वयं को ऋतुओं में बसंत ऋतु कहा था। बसंत ऋतु के सौंदर्य पर, अनेक कवियों और गीतकारों ने सुंदर कविताएं और गीत लिखे हैं। प्रकृति से बहुत कुछ सीखना चाहिए। वसंत ऋतु भी हमें सिखाती है कि, खराब परिस्थितियों में भी हमें संयम रखना चाहिए और भविष्य के प्रति आशावादी दृष्टिकोण रखना चाहिए।

जिस तरह शिशिर ऋतु में चारों ओर पेड पौधों से पत्ते झड़ जाते हैं, और वातावरण निराशाजनक हो जाता है, लेकिन कुछ ही दिनों में बसंत ऋतु में पल्लवित होने वाले नए पत्ते हम सभी के जीवन में फिर से नवचैतन्य भर देते हैं उसी तरह हमारे जीवन में भी परिस्थितियां बदलती है। खराब परिस्थितियों के बाद हर व्यक्ति के जीवन में सुखद और सुंदर बसंत जरुर आता है।

आज आपने क्या सीखा ):-

प्रिय विद्यार्थी, इस लेख के माध्यम से हमने आपको वसंत ऋतु पर निबंध के उदाहरण स्वरूप के 500 शब्दों का बेहतरीन हिंदी निबंध उपलब्ध कराया है। हम उम्मीद करते हैं, कि आप इस Spring season पर आधारित लेख से बहुत कुछ सीखे होंगे।

यदि वास्तव में आपको Essay on Spring Season in Hindi कि यह पोस्ट अच्छी लगी है, तो इसे अपने मित्रों, सहपाठियों के साथ SHARE अवश्य करें।

- Advertisement -
Editorial Team
Editorial Teamhttps://multi-knowledge.com
आप सभी पाठकों का हमारे ब्लॉग पर स्वागत है। Editorial Team लेखकों का एक समूह है; जो इस ब्लॉग पर पाठकों के लिए महत्वपूर्ण और जानकारी से भरपूर नए लेख अपडेट करता रहता है। मल्टी नॉलेज टीम का उद्देश्य डिजिटल इंडिया के तहत प्रत्येक विषय की जानकारी उपभोक्ताओं तक मातृभाषा हिंदी में सर्वप्रथम उपलब्ध कराना है। हमारी टीम द्वारा लिखे गए लेख पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद।

Related Post

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Protected
close button