खेलों का महत्व पर निबंध

- Advertisement -

खेलों से केवल मनुष्य का शारीरिक स्वास्थ्य ही अच्छा नहीं होता है, बल्कि मानसिक स्वास्थ्य पर भी इसका सार्थक परिणाम होता है। खेल खेलने से व्यक्ति को मानसिक शांति और समाधान मिलता है तथा एकाग्रता बढ़ती है। और शांत और स्वस्थ दिमाग में, अच्छे और सकारात्मक विचारों का निर्माण होता है जो व्यक्ति की उन्नति और प्रगति के लिए आवश्यक होते हैं।

इस तरह, खेलों से मनुष्य की शारीरिक, मानसिक और बौद्धिक क्षमता बढ़ती है, और व्यक्ति को जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। यहां हमने खेलों के महत्व पर कुछ निबंध प्रस्तुत किए हैं:

खेलों का महत्व पर छोटे एवं बड़े निबंध (Short and Long on Importance of Games in Hindi)

खेलों का महत्व पर निबंध - Importance of Games Essay in Hindi

प्रथम निबंध (300 शब्द)

प्रस्तावना :

खेल, मनोरंजन का साधन होने के साथ-साथ, हमारे शरीर के अच्छे स्वास्थ्य के लिए भी बहुत जरूरी होते है। खेलों से, व्यक्ति का सर्वांगीण विकास होता है। हमारे पूर्वजों को भी खेलों का महत्व पता था, इसलिए प्राचीन काल से ही पूरे विश्व में, विभिन्न प्रकार के खेल खेले जाने की परंपरा चली आ रही हैं।

खेलों से ना केवल लोग अपना मनोरंजन करते हैं बल्कि अपने शरीर को तंदुरुस्त और निरोगी भी रखते हैं। किसी भी व्यक्ति की सफलता के लिए उसका स्वस्थ होना बहुत जरूरी होता है। खेलों से हम एक स्वस्थ शरीर को पा सकते हैं। स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मन रहता है और स्वस्थ मन में स्वस्थ विचार रहते हैं जो हमें जीवन के प्रति सकारात्मक सोच रखने की प्रेरणा देते हैं।

जीवन में खेलों का महत्व

जीवन में खेलों के महत्व को समझते हुए, हमें बचपन से ही, तरह तरह के खेल खेलने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। विद्यालयों और महाविद्यालयों में भी, पढ़ाई के साथ विभिन्न खेलों की भी शिक्षा दी जाती है और इसके लिए विभिन्न खेलों से संबंधित, विभिन्न स्तरों पर अलग अलग प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया जाता है, जिससे खेलों के लिए बच्चों में रूचि जागृत हो सकें और उनका योग्य विकास हो सके।

अच्छे स्वास्थ्य के लिए खेल का बहुत ज्यादा महत्व होता है। खेलों से ना केवल हमारे शरीर में चुस्ती फुर्ती आती है, बल्कि हमारे शरीर का योग्य विकास भी होता है। खेल, हमारे पूरे शरीर को निरोगी और तंदुरुस्त रखने में सहायक होते हैं। इसलिए हम सभी के जीवन में खेल-कूद बहुत जरूरी होता है।

उपसंहार :

खेल खेलना, हर व्यक्ति को पसंद होता है। बहुत ही कम ऐसे लोग होते हैं, जिन्हें खेल खेलना अच्छा नहीं लगता है। कुछ लोग तो, खेलों के दीवाने होते हैं और खेल खेलने के साथ साथ, खेलों  के विषय में जानकारी भी रखते हैं। खेल खेलने से, व्यक्ति का शरीर स्वस्थ रहता है, मन में शांति रहती है और मस्तिष्क का योग्य विकास होता है और किसी भी व्यक्ति की कामयाबी के ये पहले चरण होते हैं। इस तरह खेलों का हमारे जीवन के हर क्षेत्र में बहुत महत्व होता है।


द्वितीय निबंध (400 शब्द)

प्रस्तावना :

मनुष्य के योग्य शारीरिक और मानसिक विकास के लिए, उसका स्वस्थ होना बहुत जरूरी होता है। एक स्वस्थ व्यक्ति का मन और मस्तिष्क भी स्वस्थ रहता है, जो उसे अच्छा सोचने और समझने की क्षमता प्रदान करता है और सफल जीवन की ओर अग्रसर करता है। अच्छा स्वास्थ्य, अच्छी आदतों को अपनाकर ही पाया जा सकता है।

अच्छे स्वास्थ्य के लिए, प्रतिदिन अच्छा और स्वास्थ्यवर्धक भोजन करना, समय पर सोना और समय पर उठना, तथा व्यायाम करना जरूरी होता है। इसके अलावा खेलकूद का भी हमारे शरीर पर बहुत अच्छा प्रभाव पड़ता है।

खेलों के विभिन्न प्रकार

हमारे देश में प्राचीन काल से ही विभिन्न प्रकार के खेल खेले जाते हैं। जिनमें से कुछ खेल घर के बाहर, खुली जगह में खेले जाते हैं, जिन्हें मैदानी खेल या आउटडोर गेम्स कहते हैं और कुछ खेलों को हम घर के अंदर ही खेल सकते हैं, जिन्हें अंग्रेजी में इन डोर गेम्स कहते हैं।

मैदानी खेलों में, कबड्डी, खो खो, हॉकी, फूटबॉल, वॉलीबॉल, बेसबॉल, टेनिस, बेडमिंटन, क्रिकेट आदि खेल प्रमुखता से खेले जाते हैं। घर के अंदर खेले जाने वाले खेलों में, ताश, शतरंज, केरम, सांप सिढी, लूडो इत्यादि खेल प्रचलित है। खेल चाहे कोई भी हो और कहीं भी खेला जाएं, इनका हमारे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर हमेशा सकारात्मक प्रभाव ही पड़ता है।

खेलों से लाभ

खेल एक तरह का व्यायाम ही होता है। खेलों से हमारे शरीर की हड्डियां मजबूत होती है और मांसपेशियों में भी सक्रियता आती है। खेलों से मोटापा कम होता है, जो हमारे शरीर के लिए, अनेक बिमारियों की जड़ होता है। छोटे बच्चों के लिए तो खेलों का अत्यधिक महत्व होता है, खेलों से वे बहुत सी बातें सीखते हैं।

अपने हमउम्र बच्चों के साथ मिलकर खेलने से, उनमें लोगों से घुल-मिल कर रहने की आदत का विकास होता है और वे, आपस में सामंजस्य स्थापित करना सीखते हैं। यही सब उन्हें अपने आगे के जीवन में बहुत काम आता है।

उपसंहार :

खेल, पहले भी महत्वपूर्ण था और, आज के दौर की सबसे बड़ी जरूरत बन गया है, क्योंकि खेलों से तनाव दूर होता है और मानसिक शांति मिलती है, जो आज के समय में लोगों की सबसे बड़ी आवश्यकता है। इसलिए खेलों के महत्व को समझना बहुत जरूरी है।


तृतीय निबंध (500 शब्द)

प्रस्तावना :

खेल, हर उम्र के व्यक्तियों को आकर्षित करते हैं और खेलों से हर व्यक्ति को प्यार होता है। दुनियां में ऐसे लोगों की संख्यां नहीं के बराबर है, जिन्हें खेलना अच्छा नहीं लगता है। खेलों से व्यक्ति का सर्वांगीण विकास होने के साथ-साथ, सुंदर व्यक्तित्व का भी निर्माण होता है जिससे उसका आत्मबल और आत्मविश्वास बढ़ता है जिनकी हमारे जीवन में बहुत ज्यादा आवश्यकता होती है।

खेल खेलने से, व्यक्ति का स्वास्थ्य अच्छा रहता है यह बात सभी अच्छी तरह जानते और मानते हैं। एक स्वस्थ व्यक्ति ही एक स्वस्थ राष्ट्र का निर्माण कर सकता है। इसी बात को समझते हुए, प्रत्येक देश में, नागरिकों को, विभिन्न खेल खेलने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है और बचपन से ही उनमें खेलों के लिए रुचि और उत्साह जागृत करने के लिए, विभिन्न स्तरों पर खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है।

दैनिक जीवन में खेलों का महत्व

प्राचीन काल से ही, हमारे देश में बहुत से खेल खेले जाते थे। और खेलों को एक सर्वोत्तम व्यायाम माना जाता था। और आज भी, हम कितने ही आधुनिक उपकरणों का उपयोग क्यों ना कर लें, लेकिन खेल ही सबसे ज्यादा प्रभावी और योग्य व्यायाम होता है। कई प्रसिद्ध खेलों की उत्पत्ति तो हमारे देश में ही हुई थी, जिन्हें आज भी खेला जाता है।

कबड्डी, शतरंज इत्यादि खेल भारत की ही देन है। खेल कई तरह से खेले जा सकता सकते हैं। कुछ खेलों के लिए बहुत सारे लोगों की आवश्यकता होती है, कुछ खेल कम लोगों में खेले जा सकते हैं और कुछ खेल तो हम अकेले ही खेल सकते हैं। लेकिन खेल कोई भी हो, इससे शरीर को ऊर्जा और उत्साह जरुर मिलता है।

खेलों से शारीरिक लाभ

कुछ खेल जो बाहर, मैदानों में खेले जाते हैं, जैसे कबड्डी, खो खो, हॉकी, क्रिकेट, फूटबॉल, वॉलीबॉल, टेनिस, बेडमिंटन इत्यादि से हमारे शरीर की मांसपेशियों को मजबूत बनाया जा सकता है, हड्डियों को बल मिलता है और शरीर में चुस्ती फुर्ती आती है। इन खेलों में हमें लगातार भागना, दौड़ना, चलना, या कूदना पड़ता है, जिससे हमारे शरीर में खून का संचार भी तेज होता हैं।

इसी तरह, शतरंज, सांप सिढी, लूडो, सूडोकू, ताश जैसे खेलों से, हमारी मस्तिष्क का व्यायाम होता है और दिमाग की क्रियाशिलता और सक्रियता बढ़ती है, जिसके परिणामस्वरुप हमारी एकाग्रता बढ़ती है और सोचने समझने की क्षमता का भी विकास होता है।

खेलों से मानसिक लाभ

हमें बचपन से ही कई खेल खेलने की आदत होनी चाहिए। खेलों से बच्चों पर सबसे ज्यादा सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। खेलों से सहयोग और सहकारिता की भावना बढ़ती है और आपसी सामंजस्य और तालमेल कैसे स्थापित करते हैं इसका ज्ञान होता है। साथ ही स्पर्धात्मक गुणों का विकास होता है और नेतृत्व क्षमता का भी निर्माण होता है।

खिलाड़ी का अपने आसपास के क्रियाकलापों पर बराबर ध्यान रहता है, इसलिए खेल खेलने की आदत से हमारे अंदर, सजगता आती है। एक खिलाड़ी, में आत्मविश्वास, आत्मबल, स्वास्थ्य और सजगता होने से, वह बुरी से बुरी परिस्थिति में भी अपना संयम और हौसला बनाए रखता है और अपना मार्ग निकाल ही लेता है।

उपसंहार :

आजकल के इलेक्ट्रॉनिक युग में खेलों का स्वरूप ही बदल गया है। बच्चे, बाहर निकल कर खेलना लगभग भूल रहे हैं और अपना बचपन खो रहे हैं। इससे बच्चों के विकास पर बहुत दुष्प्रभाव पड़ रहा है। बहुत छोटी उम्र में ही बच्चे गंभीर बिमारियों का शिकार हो रहे हैं। इसलिए हमें मिलजुल कर इस समस्या का समाधान करना चाहिए और खेलों के महत्व को समझते हुए, बच्चों को मैदानी खेल खेलने के लिए प्रेरित करना चाहिए।

आज आपने क्या सीखा ):-

यहां हमने आपको खेलों का महत्व पर छोटे तथा बड़े निबंध उपलब्ध कराए हैं। उम्मीद करते हैं आप यह सीख गए होंगे कि इस विषय पर निबंध कैसे लिखना है। यदि हमारे द्वारा लिखे गए यह निबंध आपके लिए उपयोगी साबित हुए हैं तो अपने मित्रों के साथ SHARE करना ना भूले।

- Advertisement -
Editorial Team
Editorial Teamhttps://multi-knowledge.com
आप सभी पाठकों का हमारे ब्लॉग पर स्वागत है। Editorial Team लेखकों का एक समूह है; जो इस ब्लॉग पर पाठकों के लिए महत्वपूर्ण और जानकारी से भरपूर नए लेख अपडेट करता रहता है। मल्टी नॉलेज टीम का उद्देश्य डिजिटल इंडिया के तहत प्रत्येक विषय की जानकारी उपभोक्ताओं तक मातृभाषा हिंदी में सर्वप्रथम उपलब्ध कराना है। हमारी टीम द्वारा लिखे गए लेख पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद।

Related Post

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Protected
close button