हिंदी भाषा की लिपि क्या है ?

- Advertisement -

Hindi bhasha ki Lipi kya hai – हिंदी हमारी मातृभाषा है; हिंदी भाषा का प्रयोग देश ही नहीं दुनिया के कई देशों के लोग इसका प्रयोग करते है। लेकिन बहुत से लोग अब भी हिंदी भाषा से जुड़े बहुत से तथ्य नहीं जानते। जैसे कि लिपि किसे कहते हैं, हिंदी भाषा की लिपि क्या है; इत्यादि।

यदि आप भी उन्हीं लोगों में से हैं, जिन्हें अभी तक हिंदी भाषा की लिपि के बारे में नहीं पता है; तो यह लेख आप को समर्पित है। इस लेख में आपको लिपि से जुड़ी कुछ जानकारी और हिंदी भाषा की लिपि क्या है उसके बारे में संक्षिप्त जानकारी देंगे। जिसके बाद आप हिंदी भाषा को बोलने के साथ हिंदी के जानकार भी बन जाएंगे। आइए Hindi bhasha ki Lipi kya है  इसे जान लीजिए।

हिंदी भाषा की लिपि क्या हैं – Hindi bhasha ki Lipi kya hai

हर भाषा की एक लिपि होती है; जो कि उस भाषा के शब्द को लिखने में अपनी मदद करती है। लिपि कई प्रकार की होती है, जो कि हर भाषा को लिखने में अलग-अलग प्रयोग की जाती है। हमारे मुंह से निकलने वाली ध्वनि अस्थाई होती है, जबकि लिपि के द्वारा हम जो कुछ भी लिखते है, वो पूरी तरह से स्थाई होती है।

सबसे मुख्य प्रश्न जिसके लिए आप इस लेख पर आए हैं कि, आखिर हिंदी भाषा की लिपि होगी; तो हिंदी भाषा की देवनागरी लिपि है, जो कि हिंदी भाषा लिखने में मदद करती है। यह बाएं से दाहिने और लिखी जाने वाली लिपि है।

देवनागरी लिपि में भाषा के वो चिन्ह मौजूद होते हैं; जिनसे हम भाषा के अक्षरों को लिखते है। इन चिन्हों का प्रयोग कर हम कोई भी शब्द लिख सकते हैं, जिसे भाषा के जानकार व्यक्ति के द्वारा समझा और बोला जा सकता है। दूसरी किसी भी लिपि में ये चिन्ह अलग अलग होते हैं, जिससे कोई भी लिपि कभी भी एक दूसरे से मिलान नहीं करती है।

उदाहरण के तौर पर हम आपको कुछ प्रमुख लिपि बताते हैं; देवनागरी, अरबी, यूनानी और गुरुमुखी लिपि। ये सब लिपि हैं, लेकिन सभी की लिखावट का तरीके भिन्न-भिन्न है, साथ ही इनकी जानकारी रखने वाला व्यक्ति ही इन्हें पढ़ भी सकता है।

देवनागरी लिपि का संक्षिप्त परिचय

देवनागरी लिपि का इतिहास बहुत ही पुराना है। माना जाता है कि पहली- चौथी शताब्दी के दौरान कुछ शिलालेखों पर देवनागरी भाषा से मिलती जुलती भाषा लिखी देखी गई थी। इसका विस्तार इतना है कि यह दक्षिण एशिया में 175 से भी अधिक भाषाओं को लिखने के लिए प्रयोग की जाती है।

देवनागरी लिपि को पहले ब्राह्मी लिपि भी कहा जाता था। देवनागरी लिपि भारत में सबसे ज्यादा प्रयोग होने वाली लिपि में से एक है। आपको बता दें कि संस्कृत, गुजराती, मैथेली, सिन्धी, और नेपाली भाषा लिखने के लिए भी देवनागरी लिपि को प्रयोग में लाया जाता है। इससे समझा जा सकता है कि देवनागरी लिपि कितनी विस्तृत है।

इसकी विशेषता यह है, कि यह देखने में आकर्षक और कंम्प्यूटर के लिए भी उत्तम लिपि मानी जाती है। देवनागरी लिपि में छोटे और बड़े अक्षरों का भी कोई समस्या नहीं होता है- जैसे कि अग्रेजी में लिखना होता है।

अग्रेजी में कई ऐसे शब्द जैसे Know, Knife, Tsunami आदि लिखे अलग जाते हैं, जबकि इनका उच्चारण अलग तरीके से किया जाता है। जबकि देवनागरी लिपि में इस तरह की भी समस्या देखने को नहीं मिलती। साथ ही माना जाता है कि देवनागरी लिपि सबसे आसान भी है, इसीलिए इसका विस्तार इतने बड़े पैमाने पर हो सका।

FAQ

लिपि किसे कहते हैं

अगर सबसे सरल शब्दों में कहा जाए तो “किसी भी भाषा को लिखने के लिए जिस लिखावट, विधि का प्रयोग किया जाता है; उसे भाषा कि लिपि या लेखन प्रणाली कहा जाता है।”

हिंदी भाषा की लिपि क्या है ?

हिदी भाषा कि लिपि “देवनागरी” है।

देवनागरी लिपि किसे कहते हैं ?

देवनागरी लिपि; भाषा को लिखने का एक तरीका है, जिसमें अनेकों भारतीय भाषाएं लिखी जाती हैं। देवनागरी में लिखी जाने वाली भाषाओं में हिंदी, संस्कृत, गुजराती मुख्य है।

देवनागरी लिपि का नाम देवनागरी क्यों पड़ा ?

पुराने समय में देवी देवताओं की पूजा अर्चना में विभिन्न संकेतों एवं आकृतियों के जरिए की जाती थी। इस दौरान जो भी चिन्ह या आकृतियां जैसे त्रिभुज, चतुर्भुज का प्रयोग किया जाता था; उन्हें ‘देवनगर’ कहा जाता था। इसी कारण लिखावट कि इस संकेतिक एवं आकृति बाले तरीके का नाम ही ‘देवनागरी’ पड़ा।

आज आपने क्या सीखा ):-

प्रिय पाठकों, आज का यह लेख हमारा देवनागरी यानी हिंदी भाषा की लिपि पर आधारित था, इस लेख में हमने लिपि क्या होती है, हिंदी भाषा की लिपि क्या है और साथ ही देवनागरी का एक संक्षिप्त परिचय दिया।

हम आपसे जानना चाहते हैं कि आपको आपके प्रश्न Hindi bhasha ki Lipi kya hai ? इसका जवाब संतुष्ट रूप से मिला या नहीं, हमें COMMENT के माध्यम से अवगत अवश्य कराएं, साथ ही यदि आपको यह लेख जानकारी पूर्ण लगा हो, तो इसे अपने मित्रों के साथ अवश्य SHARE करें।

- Advertisement -
Editorial Team
Editorial Teamhttps://multi-knowledge.com
आप सभी पाठकों का हमारे ब्लॉग पर स्वागत है। Editorial Team लेखकों का एक समूह है; जो इस ब्लॉग पर पाठकों के लिए महत्वपूर्ण और जानकारी से भरपूर नए लेख अपडेट करता रहता है। मल्टी नॉलेज टीम का उद्देश्य डिजिटल इंडिया के तहत प्रत्येक विषय की जानकारी उपभोक्ताओं तक मातृभाषा हिंदी में सर्वप्रथम उपलब्ध कराना है। हमारी टीम द्वारा लिखे गए लेख पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद।

Related Post

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Protected
close button