जंगली जानवरों के नाम – Wild Animals Name with Picture And Description

- Advertisement -

जंगल में अनेकों प्रकार के जानवर पाए जाते हैं; कुछ जंगली जानवर (Wild Animals) बहुत खतरनाक होते हैं और कुछ बहुत ही शांत, कुछ शाकाहारी होते हैं, तो कुछ मांसाहारी और सर्वाहारी। लेकिन यह पक्का है, कि आपको सभी जंगली जानवरों के नाम (All Wild Animals Name) नहीं पता होगी। यदि आप छोटी Class के Student हैं, तो आपको कम से कम 10 जंगली जानवरों (10 Wild Animals Name) के नाम अवश्य पता होने चाहिए।

आप अभी अभी इंटरनेट पर जंगली जानवरों के नाम (Jangali Janvaro Ke Naam) सर्च हुए हमारी यहां पर आए हैं। यहां आपको सिखाने के लिए हमने जंगल में रहने वाले सभी प्रकार के जंगली जानवरों के नाम इंग्लिश और हिंदी (Wild Animals Name in Hindi English) दोनों भाषाओं में चित्र सहित दिए हैं। सभी जंगली जानवरों के बारे में (About Wild Animals) आपको थोड़ी- थोड़ी जानकारी भी दी गई है, जिससे आपको उस जानवर की अच्छी पहचान हो जाएगी।

कई बार आप की Exams में जंगली जानवरों के नाम (Wild Animals Name) लिखने को आते हैं या फिर कोई टीचर, रिश्तेदार या अन्य व्यक्ति आपसे आपका टेस्ट लेने के लिए 10 जानवरों के नाम पूछ लेते हैं, तो आप Free हो जाइए, यहां नीचे दिए गए सभी जंगली जानवरों नाम की लिस्ट (Wild Animals Name List English Hindi) पढ़कर याद कर लीजिए, और उनके बारे में थोड़ा थोड़ा जान लीजिए, यकीन मानिए आप से सब Happy हो जाएंगे। तो आइए जंगली जानवरों के नाम पढ़ना शुरू करते हैं:

जंगली जानवरों के नाम  – Wild Animals Name 

  1. बाघ – Tiger (टाइगर)
  2. शेर – Lion (लायन)
  3. कंगारू – Kangaroo (कंगारू)
  4. जिराफ़ – Giraffe (जिराफ़)
  5. गोज़न – Elk (एल्क)
  6. हिरन – Deer (डियर)
  7. चूहा – Rat (रैट)
  8. चिंपांज़ी – Chimpanzee (चिंपांज़ी)
  9. गोरिल्ला – Gorilla (गोरिल्ला)
  10. भालू – Beer (बियर)
  11. चीता – Cheetah (चीता)
  12. बिज्जू – Badger (बेजर)
  13. दरयाई घोडा – Hippopotamus (हिप्पोपटेमस)
  14. मृग – Antelope (एंटलोप)
  15. तेंदुआ  – Leopard (लेपर्ड)
  16. सियार  – Jackal (जैकल)
  17. बनैला गधा – Zebra (जेब्रा)
  18. लकड़बग्धा – Hyena (हीना)
  19. हिम तेंदुआ – Snow Leopard (स्नो लेपर्ड)
  20. जंगली सूअर – Wild boar (वाइल्ड बोर)
  21. गैंडा – Rhinoceros (हिनोसर्स)
  22. काला हिरन – Blackbuck (ब्लैकबक)
  23. भूरा लंगूर – Gray Langur (ग्रे लंगूर)
  24. जंगली घोड़ा – Feral Horse (फेरल हॉर्स)
  25. जंगली कुत्ता  – Dhole (ढोल)
  26. जंगली बिल्ली – Wild cat (वाइल्ड कैट)
  27. नीलगाय – Nilgai (नीलगाय)
  28. जंगली सांड – Bison (बिसन)
  29. बारहसिंगा – Reindeer (रेनडियर)
  30. लोमड़ी – Fox (फॉक्स)
  31. हाथी – Elephant (एलीफैंट)
  32. गिलहरी – Squirrel (स्क्वरल)
  33. जंगली गधा – Wild Ass (वाइल्ड एस)

जंगली जीवो की जानकारी  – Wild Animals Information

Wild Animals Name in Hindi English

बाघ – Tiger (टाइगर)
बाघ का परिचय – बाघ हमारा राष्ट्रीय पशु है। जो कि हमेशा जंगलों में रहता है। इसके गुराह्ट की आवाज बहुत तेज होती है। ये मानव और जानवरों को मार कर खा जाता है। इसलिए इसे जंगल के सबसे खतरनाक जानवरों में से एक माना जाता है। इसलिए कभी भी हमें बाघ से पंगा नहीं लेना चाहिए। यदि कभी ये रिहायशी इलाके में प्रवेश कर जाए तो सीधा वन विभाग की टीम को बताना चाहिए। विश्व बाघ दिवस 29 जुलाई को मनाया जाता है। जिसका मकसद बाघों का सरंक्षण करना है।

शेर – Lion (लायन)
शेर का परिचय – शेर को जंगल का राजा भी कहा जाता है। इसका भय इतना होता है कि इससे बड़े हाथी भी खौफ खाते है। इसका भारी भरकम शरीर होता है जो कि बालों से ढका होता है। जंगल में इसकी दहाड़ को आठ किलोमीटर दूर से ही सुना जा सकता है। ये हमेशा झुंड में ही रहना पसंद करते हैं। साथ ही ये बेहद आलसी भी होते है। इसलिए शेर 24 घंटे में से 20 घंटे आराम करता है। शेर 12 से 17 साल तक जीवित रहता है।
कंगारू – Kangaroo (कंगारू)
कंगारू का परिचय – कंगारू भी जंगल में अपनी एक अलग पहचान रखता है। ये शाकाहारी होते हैं, इसलिए फल और पत्ते ही खाते हैं। कंगारू हमेशा आगे की तरफ ही चल सकता है, ये पीछे नहीं चल सकते। इनमें छलांग लगाने की कला बेहद अच्छी होती है, जिससे ये लंबी दूरी तक कूद सकते हैं। साथ ही इनकी आंखे और कान बहुत तेज होते हैं।
जिराफ़ – Giraffe (जिराफ़)
जिराफ़ का परिचय – जिराफ सबसे ज्यादा अफ्रीका के जंगलों में पाया जाने वाला जानवर है। इसकी ऊंची गरदन होती है और चितकबरा शरीर होता है। अपनी गरदन को उठाकर ये बहुत दूरी तक भी देख सकता है। ये एक शाकाहारी जानवर है। इसे केवल जंगलों में ही देखा जा सकता है।
गोज़न – Elk (एल्क)
गोज़न का परिचय – गोजन हिरण की एक प्रजाति है; जो कि मुख्य रूप से पूर्वी एशिया और अमेरिका में पाया जाता है। इसके सिर पर बड़े-बड़े नुकीले सींग होते हैं। यह एक शाकाहारी जानवर है।
हिरन – Deer (डियर)
हिरन का परिचय – हिरन एक बेहद शांत जानवर होता है, जो कि जंगल या चिड़िया घर में देखा जा सकता है। मध्यम आकार के शरीर के साथ इसकी चार टांगें होती हैं। इसके कानों के सुनने की क्षमता बेहद तेज होती है। इसलिए ये जरा सी भी आहट को आसानी से सुन सकता है। इसका जीवन 18 से 20 साल तक होता है।
चूहा – Rat (रैट)
चूहा का परिचय – चूहा बेहद ही नटखट किस्म का जानवर होता है। ये कभी लोगों को नुकसान नहीं पहुंचाता है, लेकिन लोगों के कपड़े, सूटकेस, आलमारी आदि में घुसकर आसानी से बैठ जाता है। हालांकि, लोग इससे बहुत डरते है। चूहे की खास आदत ये होती है कि ये केवल रात के दौरान जब लोग सो जाते हैं तब बाहर निकलता है। चूहे फल, अनाज, सब्जी सबकुछ खा सकते हैं। चूहा एक से दो साल तक जीवन जी सकता है।
चिंपांज़ी – Chimpanzee (चिंपांज़ी)
चिंपांज़ी का परिचय – चिंपाजी एक लुप्त जानवर है जो अब नहीं देखी जा सकती है। इसका शरीर छोटे आकार का होता है। जिस पर घने काले बाल होते हैं। इसके मानव की तरह ही 32 दांत होते है। साथ ही इसके शरीर का तापमान भी 98.4 फार्नेहाइट होता है। चिपांजी की खास बात ये है कि ये खुद को दर्पण में पहचान सकती है। जबकि इसका जीवनकाल 40 से 50 वर्ष तक होता है।
गोरिल्ला – Gorilla (गोरिल्ला)
गोरिल्ला का परिचय – गोरिल्ला भी एक जानवर है जो कि अफ्रीका के जंगलों में पाया जाता है। गोरिल्ला सामान्यत: काले रंग का पाया जाता है। ये एक शाकाहारी जानवर है जो पत्ते, फल, टहनी वगैरह खाता है। ये अमूमन शांत रहते हैं, लेकिन यदि इनके समूह पर हमला होता है तो ये अशांत भी हो जाते है। इनके हाथ पैरों से भी लंबे होते हैं। साथ ही ये मानव की तरह एक दूसरे के हाव भाव और हाथ के इशारे भी समझ सकते हैं। इनका औसत जीवनकाल 35 से 40 वर्ष होता है।
भालू – Beer (बियर)
भालू का परिचय – भालू देखने में बेहद ही खतरनाक जानवर लगता है। जो कि 150 से लेकर 370 किलोग्राम तक होता है। इतना वजन होने के बावजूद ये 50KM/H की रफ्तार से दौड सकता है। भालू सर्वाहारी होते हैं, इसलिए ये दिनभर हर तरह के भोजन की तलाश में घूमते रहते है। इनकी नाक की सूंघने की शाक्ति बहुत तेज होती है। जिससे ये अपना भोजन दूर से ही पहचान सकते हैं। जंगली भालू लगभग 30 साल तक जीवित रहते हैं।
चीता – Cheetah (चीता)
चीता का परिचय – चीते का नाम सुनते ही हम सभी डर जाते हैं। क्योंकि चीता बेहद ही खतरनाक जानवर होता है। इसके चार पैर होते हैं और एक पूछ। यदि इसे अपना शिकार कहीं दूर भी दिखाई दे जाए, तो उसका पीछा बहुत दूर तक करता है। इसके खौफ से कई बार जानवर भी सहम जाते हैं, क्योंकि ये उन्हें मारकर अपना शिकार बना लेता है।
बिज्जू – Badger (बेजर)
बिज्जू का परिचय – बिज्जू भालू के आकार का जानवर होता है। जो कि बेहद ही खतरनाक होता है। यदि हम इसके भोजन की बात करें तो ये गढ़े मुर्दे भी उखाड़ कर खा जाता है। यानि कि ये पूरी तरह से मांसाहारी जानवर होता है। गांवों में यदि ये पहुंच जाता है, तो पूरी तरह से अफरा तफरी मचा देता है। इसका पूरा शरीर बड़े बालों से ढका होता है और ये देखने में बेहद ही खतरनाक लगता है।
दरयाई घोडा – Hippopotamus (हिप्पोपटेमस)
दरयाई घोडा का परिचय – ये एक विशालकाय जानवर होता है। जिसके चार छोटे पैर होते है और एक पूंछ होती है। ये एक अर्धजलीय जानवर होता है। इसलिए ज्यादातर ये अपना समय पानी के अंदर ही बिताता है। इसका सिर बेहद ही भारी और खतरनाक आकार का होता है। ये एक शाकाहारी जानवर होता है जो कि लगभग 40 साल तक जीवन जी सकता है।
मृग – Antelope (एंटलोप)
मृग का परिचय – ये ज्यादा बड़े आकार के जानवर नहीं होते। ये देखने में बेहद प्यारे लगते हैं। इनकी चार टांगे और बकरी की तरह बड़े कान होते है। इनकी पूंछ बेहद छोटी होती है और ये भूरे और कथ्थई रंग के होते हैं। इनकी खास आदत है कि कि ये 40 से 50 मीटर दौड़ने के बाद पीछे मुडकर जरूर देखते हैं। जो कि कई बार इन्हें खतरनाक साबित होता है।
तेंदुआ  – Leopard (लेपर्ड)
तेंदुआ का परिचय – तेंदुआ शरीर में शेर और बाघ से छोटा होता है। जो कि दिखने में बेहद खूबसूरत होता है। इसके चार छोटे छोटे पैर होते हैं और एक पूंछ। तेंदुआ शरीर से बेहद फुर्तीला होता है। इसलिए ये अपने शिकार को हमेशा पेड़ के ऊपर ही बैठकर खाता है। ये एक मांसाहारी जानवर है। जो कि अपने जीवन का ज्यादातर हिस्सा पेड़ पर ही बिताता है। इसका औसत जीवनकाल 15 से 20 साल तक होता है।
सियार  – Jackal (जैकल)
सियार का परिचय – सियार एक जंगली जानवर की तरह ही होता है। जो कि जंगल और गन्ने के खेतों में छुपा हुआ पाया जाता है। ये छोटे आकार में होते है। इनकी चार टांगें और एक छोटी पूछ होती है। अक्सर ये रात के समय खेतों में से बोलते सुनाई देते है। साथ ही ये गांव से रात के समय छोटी बकरी आदि को भी उठा ले जाते है। इसलिए लोग रात में अपने जानवरों को घर के अन्दर ही रखते हैं।
बनैला गधा – Zebra (जेब्रा)
जेब्रा का परिचय – जेब्रा भी घोड़े और गधे से मिलता जुलता एक जानवर होता है। लेकिन ये कई बार अक्रामक हो जाता है, इसलिए इसे पालतू नहीं बनाया जाता है। इसके शरीर यदि काले रंग का होता है, तो उस पर सफेद धारियां मिलेगीं। जो कि इसकी पहचान करवाती हैं। शिकारी से बचने के लिए ये हमेशा झुंड में रहना पसंद करते हैं।

Jangali Janvaro ke Naam 

लकड़बग्धा – Hyena (हीना)
लकड़बग्धा का परिचय – लकड़बग्गा भी एक कुत्ते से मिलता जुलता जानवर होता है। ये पूरी तरह से मांसाहारी होता है। इसलिए ये जानवरों के सड़े गले मांस को भी खा जाता है। इसे पर्यावरण का सफाइकर्मी भी कहा जाता है। क्योंकि ये मांस के साथ हड्डियां भी खा जाता है। ये लगभग 12 से 15 साल तक जीवित रह सकते हैं।
हिम तेंदुआ – Snow Leopard (स्नो लेपर्ड)
हिम तेंदुआ का परिचय – ये बड़े आकार में बिल्ली की तरह होते है। जो कि बर्फ के मैदानों पर रहना पसंद करते हैं। ये मांसाहारी होते हैं और पहाड़ों पर भेड़ों को अपना शिकार बनाते हैं। इनकी खास बात ये होती है कि ये दहाड़ नहीं सकते। ये बिल्ली जैसी आवाज निकालते हैं। ये अपने शिकार को पहले पास आने का इंतजार करते है, फिर पचास फीट की दूरी बचने पर से उस पर छलांग लगा देते हैं। क्योंकि ये छलांग लगाने की कला में माहिर होते हैं।
जंगली सूअर – Wild boar (वाइल्ड बोर)
जंगली सूअर का परिचय – ये छोटे आकार में बेहद ही मोटी चमड़ी का जानवर होता है। जो कि मानव का मल मूत्र खाने का आदि होता है। इसे पानी में तैरना भी अच्छे से आता है, इसलिए ये नदी नालों में भी अपना भोजन तलाशता रहता है। इसके शरीर पर भारी बाल होते हैं। सुअर को साफ सफाई में रहना बिल्कुल पसंद नहीं होता। इसलिए ज्यादातर ये कीचड़ में लेटता रहता है। लोग इसे पालतू सिर्फ इसलिए बनाते हैं ताकि बाद में इसे बेच सकें। बहुत से लोग सुअर का मांस भी खाते हैं।
गैंडा – Rhinoceros (हिनोसर्स)
गैंडा का परिचय – गैंडा एक जंगली जानवर है जो कि घोड़े के आकार का होता है। इसके सींघ हमारे बाल और नाखुन की तरह जीवनभर बढ़ते रहते हैं। इसलिए यदि कभी ये टूट भी जाएं तो दोबारा बड़े हो जाते हैं। इसे गर्मी बहुत लगती है इसलिए गर्मी से बचने के लिए गैंडा हमेशा कीचड़ या तालाब आदि में घुस जाता है। इनका जीवन 8 से 10 साल तक होता है।
काला हिरन – Blackbuck (ब्लैकबक)
काला हिरन का परिचय – काला हिरण बेहद पतले आकार का लंबी टांगों वाला एक जानवर होता है। जो कि घने जंगलों में पाया जाता है। ये जानवर देखने में बेहद ही आकर्षक होता है। काले हिरण के दो सींग होते है। भारत में काले हिरण के शिकार पर उम्र कैद की सजा का प्रावधान है, क्योंकि ये बहुत कम पाए जाते है। इनकी औसत उम्र 10 से 15 वर्ष के करीब पाई जाती है।
भूरा लंगूर – Gray Langur (ग्रे लंगूर)
भूरा लंगूर का परिचय – भूरा लंगूर भी बंदर की एक प्रजाति है। लेकिन ये बड़े आकार में होते है। खास बात ये है कि लंगूर बंदर को देखते ही छोटे बंदर भाग जाते हैं। भूरा लंगूर भी फल, फूल और पत्ते खाकर जीवन जीता है। लंगूर बंदर की पूंछ बहुत ही लम्बी होती है। इसका प्रयोग बहुत से लोग खेल और तमाशा दिखाने के लिए भी करते हैं। इसके लिए वो लंगूर को पहले ट्रेनिंग देते हैं।
जंगली घोड़ा – Feral Horse (फेरल हॉर्स)
जंगली घोड़ा का परिचय – जंगली घोड़ा और पालतू घोड़ा लगभग एक समान ही होता है। फर्क ये होता है कि जंगली घोड़ा कभी भी काम काजी नहीं होता जबकि पालतू घोड़ा बहुत ही कामकाजी होता है। घोड़े की खास बात ये होती है कि ये खड़े खड़े ही अपनी नींद पूरी कर लेता है। साथ ही ये तभी बैठता है जब शरीर में किसी तरह की पीड़ा से गुजर रहा हो।
जंगली कुत्ता  – Dhole (ढोल)
जंगली कुत्ता का परिचय – कुत्तों और जंगली कुत्तों में केवल थोड़ा सा अंतर होता है। बाकी सभी चीजें इनमें समान होती है। जंगली कुत्ते ज्यादातर मांसाहारी होते है, साथ ही पालतू कुत्तों से ज्यादा खतरनाक होते है। इसलिए जंगली कुत्तों के साथ हमें कभी नहीं खेलना चाहिए। जंगली कुत्तों की उम्र भी लगभग 10 से 14 वर्ष होती है। लेकिन बेहतर खान पान ना मिलने की वजह से ये कभी पूरी उम्र नहीं जी पाते।
जंगली बिल्ली – Wild cat (वाइल्ड कैट)
जंगली बिल्ली का परिचय – जंगली बिल्ली साधारण बिल्ली से बड़ी और डरावने आकार की होती है। इनकी आदते भी घरेलू बिल्ली की तरह होती है, लेकिन ये छोटे बच्चों को बहुत जल्दी नुकसान पहुंचा देती हैं। इसलिए जिन घरों में जंगली बिल्ली का खतरा होता है, वहां बच्चों पर हमेशा नजर रखी जाती है। आपको जानकर हैरानी होगी कि बिल्ली के शरीर के लिए दूध नुकसानदेह होता है फिर भी बिल्ली सबसे पहले दूध ही पीती है।
नीलगाय – Nilgai (नीलगाय)
नीलगाय का परिचय – नीलगाय भी गाय भैंस की तरह एक जानवर होता है। जो कि ज्यादातर मैदानी या पठारी इलाकों में पाया जाता है। ये जंगलों में रहना कम ही पसंद करता है। इसकी देखने की शाक्ति बहुत तेज होती है, लेकिन इसे सुनाई बहुत कम देता है। साथ ही ये आवाज भी बहुत कम करते है। लेकिन मादा नीलगाय जरूर कभी कभी आवाज करती है। अक्सर ये खेतों में फसलों को नुकसान पहुंचाने के लिए चर्चा में रहते है।
जंगली सांड – Bison (बिसन)
जंगली सांड का परिचय – जंगली सांड आपको खेतों के मैदानी इलाकों में या शहर में सड़कों पर आवारा घूमते दिखाई दे जाएंगे। शरीर में ये बेहद भारी भरकम होते हैं और बेहद ही लड़ने झगड़ने वाले होते हैं। इसलिए इनसे हमेशा दूर रहना चाहिए। इनकी पहचान ये है कि इनकी पीठ पर एक कूबड़ जैसा निकला होता है। सांड लाल कपड़े को देखकर हमेशा आक्रामक रूप ले लेते हैं। जिससे कई बार लोगों की जान भी चली जाती है।

जंगली जानवरों के नाम – Wild Animals Name 

बारहसिंगा – Reindeer (रेनडियर)
बारहसिंगा का परिचय – बारहसिंघा एक जानवर है। जिसकी सामान्यत: 12 सींग होते हैं, लेकिन कई बार इनके 20 सींग भी होते हैं। इनका ये नाम इनके सींग की वजह से ही पड़ा है। अमूमन ये झुंड में रहना पसंद करते है। क्योंकि शेर और तेंदुआ इनके शिकार की तलाश में रहते हैं। इनकी औसत उम्र 20 से 30 साल तक होती है।
लोमड़ी – Fox (फॉक्स)
लोमड़ी का परिचय – लोमड़ी भी जंगल में रहती है। लेकिन ये बेहद ही शांत और चालाक जानवर कही जाती है। ये कभी भी झुंड में शिकार करना नहीं पसंद करती। साथ ही ये रहने के लिए जमीन के अंदर गड्डे नुमा बिल बना लेती है, उसी में रहती है। लोमड़ी पेड़ पर भी आसानी से चढ़ सकती है। यह शरीर में बहुत बड़ी नहीं होती। ये शाकाहारी जानवर होती है। साथ ही इसका औसत जीवन काल 10 वर्ष होता है।
हाथी – Elephant (एलीफैंट)
हाथी का परिचय – हाथी बेहद ही भारी भरकम जानवर होता है। इसकी चार टांगे और एक पूंछ और एक लंबी सूंड होती है। इसी सूंड से ये अपना भोजन खाता है। हाथी एक दिन में 80 गैलन तक पानी पीने की क्षमता रखता है। हाथी इतना ताकतवर होता है कि यदि ये भड़क जाए तो बस और ट्रक को भी अपनी सूंड से पलट सकता है। लोग इसे पालतू भी बनाते हैं साथ ही ये चिड़िया घर में पाया जाता है। हाथी सामान्यत: 50 से 70 साल तक जीता है।

गिलहरी – Squirrel (स्क्वरल)
गिलहरी का परिचय – गिलहरी बेहद छोटे आकार की होती है और ये बहुत तेजी हे दौड़ती है। इसके अगले पैरों में चार पंजे होते हैं और पिछले पैरों में पांच पंजे होते हैं। जिनकी मदद से ये किसी भी पेड़ पर आसानी से चढ़ जाती है। इनकी एक पूंछ भी होती है जो कि इन्हें संतुलन बनाने में मदद करती है। ये 30 मीटर की ऊंचाई से भी कूद सकती हैं। ये फल, फूल आदि खाती हैं। इनकी आंखे इस तरह होती हैं कि ये पीछे भी देख सकती हैं।
जंगली गधा – Wild Ass (वाइल्ड एस)
जंगली गधा का परिचय – जंगली गधे केवल उत्तरी अफ्रीका, अरब प्रायद्रीप और मध्य रेगिस्तान में पाए जाते हैं। जबकि पालतू गधे पूरी दुनिया में पाए जाते हैं। इनके कान इनके शरीर को ठंड में गर्म और गर्मी के मौसम में ठंडा रखने का काम करते हैं। ये छोटे आकार में किसी गाय के बछड़े की तरह होते हैं। गधे शाकाहारी होते हैं और घोड़ों से भी ज्यादा काम काजी होते है।
प्यारे बच्चों, आज आपने क्या सीखा ):-

इस लेख में सभी जंगली जानवरों के नाम, जो कि ऊपर हिंदी एवं इंग्लिश दोनों भाषाओं में लिखे गए हैं; आपको अच्छे लगे होंगे। इन सभी Wild Animals Name के साथ-साथ हमने प्रत्येक जंगली जानवर के बारे में कुछ संक्षिप्त जानकारी भी दी; जिससे आपको उसके बारे में अनुमान लग गया होगा।

बच्चों जंगली जानवरों के नाम पर आधारित यह लेख, आपको कैसा लगा, आप हमें COMMENT के माध्यम से अवश्य बताएं, यदि आपको कोई अतिरिक्त Jangali Janvar का नाम पता है, जो यहां लिखा नहीं गया है, वह भी कमेंट के माध्यम से हमें बताएं, हम उसके बारे में भी लिखेंगे।

जंगली जानवरों के नाम की लिस्ट (Wild Animals Name List in English Hindi) आप अपने Friends, कक्षा में पढ़ने वाले Classmates के साथ भी अवश्य SHARE करें।

- Advertisement -
Editorial Team
Editorial Teamhttps://multi-knowledge.com
आप सभी पाठकों का हमारे ब्लॉग पर स्वागत है। Editorial Team लेखकों का एक समूह है; जो इस ब्लॉग पर पाठकों के लिए महत्वपूर्ण और जानकारी से भरपूर नए लेख अपडेट करता रहता है। मल्टी नॉलेज टीम का उद्देश्य डिजिटल इंडिया के तहत प्रत्येक विषय की जानकारी उपभोक्ताओं तक मातृभाषा हिंदी में सर्वप्रथम उपलब्ध कराना है। हमारी टीम द्वारा लिखे गए लेख पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद।

Related Post

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Protected
close button