जलीय जीवो के नाम – Water Animals Names with Picture And Description

- Advertisement -

क्या आपको जल में रहने वाले जीवो के नाम पता है, शायद अभी नहीं पता होंगे, और यही कारण है, कि आप इंटरनेट पर जलीय जीवो के नाम (Water Animals Name) सर्च  कर रहे हैं। चलिए अब आप निश्चिंत हो जाइए, इस Post को पूरा पढ़ने के बाद, आपको लगभग सभी मुख्य जल में रहने वाले जीवो के नाम (Sea Animals Name) याद हो जाएंगे।

प्यारे बच्चों, यदि आप नर्सरी से कक्षा 5 तक के विद्यार्थी हैं; तो कम से कम आपको 10 वाटर एनिमल और अगर कक्षा 5 से ऊपर के विद्यार्थी हैं तो 20 वाटर एनिमल के नाम पता होनी जरूरी है; क्योंकि कई बार आपके Exams में भी यह पूछे जा सकते हैं; अगर आपको यह याद होंगे तो आपको फायदा मिलेगा।

हमने आपके लिए नीचे सभी प्रकार के जलीय जीवो के नाम (Water animals name in Hindi English) दिए हैं जिनमें समुद्री जीवो के नाम (Sea animals) और अन्य जल में रहने वाले जीवो (water animals) के नाम शामिल हैं।

सबसे पहले हमने जल में रहने वाले जानवरों के नाम की एक लिस्ट हिंदी एवं अंग्रेजी (water animals name list) दोनों भाषाओं में दी है; इसके बाद हमने नीचे सभी जानवरों के बारे में आवश्यक जानकारी चित्र सहित (water animals information with picture) उपलब्ध कराई है। तो आइए, जल में रहने वाले जानवरों के नाम को पढ़ते हैं :

जलीय जीवो के नाम  – Water Animals Name 

  1. शार्क – Shark (शार्क) 
  2. व्हेल – Wheal (व्हेल)
  3. ऑक्टोपस – Octopus (ऑक्टोपस)
  4. केचुए – Earthworms (अर्थवर्मस )
  5. कछुआ – Turtle (टर्टल)
  6. मगरमच्छ – Alligator (एलीगेटर)
  7. सीप – Oyster (ओएस्टर )
  8. केकड़ा – Crab (क्रैब)
  9. झींगा – Shrimp (श्रिम्प)
  10. जलव्याघ्र – Sea Lions (सी लॉयन)
  11. डॉलफिन – Dolphin (डॉलफिन)
  12. मूंगा – Coral (कोरल )
  13. समुद्री घोड़ा – Seahorse (सी हॉर्स)
  14. पेंगुइन – Penguin (पेंगुइन) 
  15. जलगाय – Manatee (मानाती)
  16. समुद्री खीर –  Sea cucumber (सी कुकुम्बर)
  17. जेलिफ़िश – Jellyfish (जेलिफ़िश)
  18. जलकाग – Cormorant (कोर्मोरेंट) 
  19. मेंढक – Frog (फ्रॉग) 
  20. मछली – Fish (फिश)
  21. बत्तख – Duck (डक) 
  22. हंस – Swan (स्वान)
  23. दरियाई घोड़ा –  Hippopotamus (हिप्पोपोटामस)
  24. घड़ियाल – Alligator (एलीगेटर)
  25. सांप – Snake (स्नेक) 

जलीय जीवो की जानकारी  – Water Animals Information

Water Animals Name in Hindi English 

शार्क – Shark (शार्क) 
शार्क का परिचय – शार्क दुनिया के हर समुंदर में पाई जाती है। इसके शरीर में हड्डी नहीं होती। इसलिए इसका शरीर बेहद लचीला होता है। जो कि इसे तैरने में काफी मदद करता है। शार्क अपना भोजन अपनी आंखों की जगह सूंघकर तलाशती है। साथ ही इसकी सुनने की क्षमता भी बहुत तेज है। शार्क की औसतन आयु 20 से 30 वर्ष तक होती है।
व्हेल – Wheal (व्हेल)
व्हेल का परिचय – व्हेल मछली हाथी से भी भारी होती है। इसका वजन 180 टन तक होता है और 30 मीटर तक लंबी होती है। इसके दिल की धड़कन इतनी तेज होती है कि दो मील दूर से भी सुना जा सकता है। व्हेल मछली को सांस लेने के लिए पानी से बाहर निकलना पड़ता है। साथ ही यह अपनी सांस दो घंटे तक भी रोकने में सक्षम है। इसकी उम्र की सटीक जानकारी नहीं है, लेकिन वैज्ञानिकों का अंदाजा है कि ये 150 साल तक भी जी सकती है।
ऑक्टोपस – Octopus (ऑक्टोपस)
ऑक्टोपस का परिचय – ऑक्टोपस एक समुद्री जीव है। जो कि समुद्र में पाया जाता है। ये बेहद ही भूखा होता है। भूख लगने पर ये अपनी ही भुजाएं भी खा जाता है। हालांकि, इनकी भुजा दोबारा फिर से आ जाती है। आॅक्टोपस के पास तीन दिल होते हैं। ऑक्टोपस की उम्र बेहद कम होती है। ये कम से कम छह महीने और आधिकतम पांच साल तक जी सकते हैं।
केचुए – Earthworms (अर्थवर्मस )

केचुए का परिचय – केचुए किसान के मित्र कहे जाते हैं। ये मिट्टी की उर्वरता को बढ़ाने का काम करते है। केचुए को आप हाथ में भी पकड़ सकते हो, ये कोई नुकसान नहीं करते। इनकी विशेषता ये है कि ये अपनी त्वचा से ही सांस लेते हैं। इनके पास कोई स्वशन तंत्र नहीं होता। साथ ही ये अंधेरे में रहना पसंद करते हैं इसलिए रात को ही बाहर निकलते हैं। ये पानी भरे खेतों में पाए जाते हैं

कछुआ – Turtle (टर्टल)
कछुआ का परिचय – कछुआ एक छोटा सा जलीय जीव है। इसके शरीर बेहद ही अजीब सा होता है। ये शाकाहारी और मांसाहारी दोनों होते हैं। शाकाहारी कछुए घास, फल, फूल आदि खाते हैं। जबकि मांसाहारी कछुए छोटे कीड़े मकोड़े खाते हैं। ये समुद्र किनारे देखने को मिलते हैं, क्योंकि ये पानी और जमीन दोनों पर रह सकते हैं।
मगरमच्छ – Alligator (एलीगेटर)
मगरमच्छ का परिचय – मगरमच्छ एक जलीय और बेहद की खतरनाक जीव है। इसके चंगुल में यदि कोई इंसान या जानवर आ जाए तो उसे सीधा निगल जाता है। इसकी लंबाई लगभग 5 फीट तक होती है। ये ज्यादातर आपको पानी में सुस्त अवस्था में दिखाई देगा। साथ ही ये पानी में 25 मील प्रति घंटा के हिसाब से दौड सकता है। यह खतरनाक जानवर 30 से लेकर 70 साल आसानी से जी सकता है।
सीप – Oyster (ओएस्टर )
सीप का परिचय – सीप एक समुद्री जलीय जीव है। दक्षिण भारत और दुनियाभर के लोग के पसंदीदा खाद्य पदार्थों में से ये एक है। सीप का शरीर दो भागों में बंटा रहता है, जो कि आपस में जुड़ कर एक बना होता है। यह समुद्री पानी को साफ करने में बेहद बड़ी भूमिका अदा करता है।
केकड़ा – Crab (क्रैब)
केकड़ा का परिचय – केकड़ा भी एक जलीय जीव है। जो कि हमेशा हजारों लाखों के झुंड में रहना पसंद करते है। ये पानी से निकलकर जमीन पर तब तक रह सकते हैं। जबतक इनके गलफड़ों में नमी रहे। ये शाकाहारी भोजन के साथ मांस आदि का भी सेवन करते हैं। मनुष्य बड़ी मात्रा में इनका सेवन करते हैं। केकडों का जीवनकाल 3 से 4 वर्ष तक रहता है।

 Sea Animals Name 

झींगा – Shrimp (श्रिम्प)
झींगा का परिचय – झींगा एक जलीय जीव है जिसके खून का रंग काला होता है। इनके तीन हृदय होते हैं। साथ ही ये सौ सालों तक भी जीवित रह सकते हैं। मनुष्य झींगा का सेवन भी बड़े पैमाने पर करता है।
जलव्याघ्र – Sea Lions (सी लॉयन)
जलव्याघ्र का परिचय – इसे समुद्री शेर भी कहा जाता है। यह अपने शिकार को बहुत कम चबाता है और सीधे निगल लेता है। साथ ही इसकी विशेषता यह है कि ये जमीन की बजाय पानी में और बेहतर देख सकता है। यह 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से समुद्र में तैर सकता है। साथ ही इसका जीवन काल 20 वर्ष के करीब होता है।
डॉलफिन – Dolphin (डॉलफिन)
डॉलफिन का परिचय – डाॅल्फिन एक भारी भरकम मछली है जो समुद्र में पाई जाती है। जानवरों में सबसे ज्यादा याद रखने की शाक्ति इसी के पास होती है। ये बीमार होने पर कई बार समुद्र से बाहर आ जाती है, ताकि समुद्र में डूबने से बची रहे। इनका वजन 9 हजार किलो तक भी जा सकता है। इनकी औसत आयु 15 वर्ष के करीब होती है।
मूंगा – Coral (कोरल )
मूंगा का परिचय – यह एक तरह का समुद्री सांप है, जो कि समुद्रों में पाया जाता है। ये पूरी तरह से मांसाहारी होता है। इसका शरीर 18 से 30 इंच लंबा होता है। जो कि सात साल तक जीवित रह सकता है।
समुद्री घोड़ा – Seahorse (सी हॉर्स)
समुद्री घोड़ा का परिचय – यह एक तरह की मछली ही है, जो कि समुद्रों में पाई जाती है। इसका चेहरा घोड़े से मिलता जुलता होता है, इसलिए इसे समुद्री घोड़ा कहा जाता है। इनके शरीर का आकार 3 से 30 सेंटीमीटर तक बड़ा होता है। ये अपनी दोनों आंखों से दोनों तरफ देख सकता है। चीन में इसका प्रयोग खाद्य पदार्थ के साथ शाक्तिवर्धक दवाई बनाने में भी होता है।
पेंगुइन – Penguin (पेंगुइन) 
पेंगुइन का परिचय – पेंगुइन एक पक्षी की तरह होता है, लेकिन ये उड़ नहीं सकता। ये मांसाहारी होता है, इसलिए समुद्र में अपने भोजन की तलाश करने जाता है। ये समुद्र में तैर भी सकता है। ज्यादातर ये बर्फीले देशों में पाए जाते हैं। 25 अप्रैल को विश्व पेंगुइन दिवस मनाया जाता है। इनका औसत जीवन 15 से 20 साल तक होता है।
जलगाय – Manatee (मानाती)
जलगाय का परिचय – ये एक जलीय जीव है, जो कि नदियों, नहरों, नालों आदि में पाया जाता है। यह एक शाकाहारी जीव है। यह गाय के आकार की होती है, इसलिए इसे जलगाय के नाम से जाना जाता है। फिलहाल इनकी प्रजाति एक संकटग्रस्त दौर से गुजर रही है। जो कि चिंता का विषय है।
समुद्री खीर –  Sea cucumber (सी कुकुम्बर)
समुद्र खीर का परिचय – समुद्री खीर चमकीली त्वचा के साथ मिलने वाला एक जलीय जानवर है। ये शरीर में लंबे आकार के होते हैं और समुद्र की तलहटी में पाए जाते हैं। इनका प्रयोग बीमारी से बचने के लिए दवाइयां बनाने में भी होता है। इनका शरीर एक मात्र कंकाल की तरह ही बना होता है।  
जेलिफ़िश – Jellyfish (जेलिफ़िश)
जेलिफ़िश का परिचय – जेलिफिश एक समुद्री जीव है। जो कि कई बार साफ पानी की नदी या तालाब में भी पाई जाती है। इसकी विशेषता ये है कि इसके अंदर दिमाग, दिल और श्वसन तंत्र नहीं होता। इसके शरीर का 95% हिस्सा पानी से बना होता है और ये सांस भी अपनी त्वचा से ही लेती है। ये मौत के बाद भी इंसान को काट सकती हैं।

जलीय जानवरों के नाम – Jaliy Janvaro ke Naam

जलकाग – Cormorant (कोर्मोरेंट) 
जलकाग का परिचय – जलकाग एक जलीय पक्षी होता है, जो देखने में बेहद ही आकर्षक होता है। ये हवा में उड़ने के साथ ही अपने भोजन की तलाश में पानी में भी उतरता है। ये छोटी मछलियों को अपनी चोंच में फंसाकर बेहद ही फुर्ती से दोबारा उड़ जाता है।
मेंढक – Frog (फ्रॉग) 
मेंढक का परिचय – मेंढक छोटे आकार का जलीय जीव है। इसकी खास बात ये है कि ये चलने की बजाय केवल छलांग लगा सकता है। मेंढक जल और जमीन दोनों पर रहता है। ये टर्र टर्र की आवाज निकालते हैं, जो कि अमूमन बरसात के दिनों में सुनी जा सकती है। इनकी औसत आयु 10 से 12 साल होती है।
मछली – Fish (फिश)

मछली का परिचय – मछलियां केवल जल में ही जीवित रह सकती हैं। क्योंकि ये पानी में घुली हुई आॅक्सीजन से सांस लेती है। मांसाहारी लोग इनका खूब सेवन करते हैं। मछली तैरने में बहुत तेज होती हैं और पानी के अंदर ही कीड़े मकोड़े खाकर जीवित रहती हैं। ज्यादातर मछलियां नींद के समय भी तैर सकती हैं।

बत्तख – Duck (डक) 
बत्तख का परिचय – बत्तख एक शानदार जीव है, लोग इसे दूर दूर से देखने आते हैं। बत्तख वैसे तो उड़ भी सकती है, लेकिन अपने जीवन का ज्यादातर हिस्सा ये पानी में ही बिताती है। ये पानी में कीड़े मकोड़े खाती है। इसकी खास बात ये है कि इसके पंख इस तरह बने होते हैं कि पानी में तैरने के दौरान भी गीले नहीं होते।
हंस – Swan (स्वान)
हंस का परिचय – हंस शरीर में बेहद ही बड़े आकार में होते हैं। इनका रंग सफेद होता है और ये 15 किलो तक वजनी होते हैं। ये उड़ भी सकते हैं। माना जाता है कि हंस बेहद गुस्से वाले होते हैं और ये इंसान को घायल भी कर सकते हैं। इसलिए हमेशा इन्हें परेशान करने से बचना चाहिए।
दरियाई घोड़ा –  Hippopotamus (हिप्पोपोटामस)
दरियाई घोड़ा का परिचय – दरियाई घोड़ा एक बड़े आकार का जानवर है। जो ज्यादातर समय जल में रहता है। खास बात ये है कि ये कभी भी अपने इलाके में किसी दूसरे जानवर को पसंद नहीं करता। दूसरे जानवर को देखते ही उस पर हमला कर देता है। इसकी औसत उम्र 50 साल के करीब होती है।
घड़ियाल – Alligator (एलीगेटर)
घड़ियाल का परिचय – घड़ियाल मगरमच्छ की तरह ही होते हैं। ये पानी में रहकर मछली के साथ दूसरे जलीय जीव खा जाते हैं। इनकी खास बात ये है कि ये जीवनभर आकार में बड़े होते रहते हैं। घड़ियाल 450 किलो तक वजनी हो सकते हैं।
सांप – Snake (स्नेक) 
सांप का परिचय – सांप पतले और लंबे आकार के होते हैं। ये पानी और जमीन दोनों पर रह सकते हैं। ये बेहद ही खतरनाक प्रजाति के होते हैं। यदि ये इंसान को काट लें तो बहुत बार व्यक्ति की मौत भी हो जाती है। सांप तमाम तरह के होते हैं, जिसमें ये 4 साल से लेकर 30 साल तक जीवन जी सकते हैं।

प्यारे बच्चों, आज आपने क्या सीखा ):-     

जिस प्रकार धरती पर अनेकों प्रकार के पालतू, घरेलू और जंगली जानवर रहते हैं; ठीक उसी प्रकार बहुत से ऐसे जीवो हैं जो जल में रहते हैं; इन्हीं जल में रहने वाले जीवो के नाम की लिस्ट (water animals name List) इस लेख के माध्यम से हमने आपको उपलब्ध कराई जिसमें जल में रहने वाले 25 जीवो के नाम हिंदी तथा अंग्रेजी में चित्र सहित (water animals name in Hindi English with picture) दिए गए हैं, इसके अतिरिक्त सभी जलीय जानवरों के बारे में आवश्यक जानकारी भी दी गई है

प्यारे बच्चों, Sea animals Name के नाम पर आधारित यह पोस्ट आपको कैसी लगी, हमें COMMENT करके जरूर बताएं यदि आपको इन सभी के अतिरिक्त कोई अन्य Water Animal का नाम पता है, तो उसे भी हमारे साथ शेयर करें, हम उसे यहां जोड़ेंगे।

Water Animals के नाम की यह लिस्ट अगर आपको अच्छी लगी है, और इससे आपको कुछ सीखने को मिला है तो इसे अपने दोस्तों, Classmates के साथ भी SHARE करे।                                                             

- Advertisement -
Editorial Team
Editorial Teamhttps://multi-knowledge.com
आप सभी पाठकों का हमारे ब्लॉग पर स्वागत है। Editorial Team लेखकों का एक समूह है; जो इस ब्लॉग पर पाठकों के लिए महत्वपूर्ण और जानकारी से भरपूर नए लेख अपडेट करता रहता है। मल्टी नॉलेज टीम का उद्देश्य डिजिटल इंडिया के तहत प्रत्येक विषय की जानकारी उपभोक्ताओं तक मातृभाषा हिंदी में सर्वप्रथम उपलब्ध कराना है। हमारी टीम द्वारा लिखे गए लेख पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद।

Related Post

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Protected
close button