श्रद्धांजलि कविता (Shradhanjali Kavita) – हिंदी में

- Advertisement -

Shradhanjali Kavita : कोई प्रिय व्यक्ति आपको छोड़कर इस संसार से विदा ले चुका है और आप अपनी भावनाओं को शब्दों के माध्यम से पिरोकर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि कविता के माध्यम से करना चाहते हैं । तो यहां आपको ऐसी ही अत्यंत भावुक करने वाली Shradhanjali Kavita in Hindi दी गई है। जिनके माध्यम से आप अपने प्रिय व्यक्ति के प्रति प्रेम और उनकी स्मृतियों की भावनाएं व्यक्त कर सकते हैं।

जो व्यक्ति हमें छोड़कर चला गया है वापस तो नहीं आ सकता किंतु हमारा कर्तव्य बनता है कि हम उसकी शांति एवं जन्म मरण के बंधन से मुक्ति और स्वर्ग प्राप्ति के लिए प्रार्थना ईश्वर से करें। इन श्रद्धांजलि संदेश के माध्यम से आप परम पिता परमेश्वर से अपने प्रिय व्यक्ति के लिए स्वर्ग प्राप्ति एवं आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर सकते हैं।

1. आप हमें हमेशा याद आएंगे

कोई शख्स दिलों में हमारे, यूं घर कर जाता है।
मर कर भी जीवन को अपने, अमर कर जाता है।।
भूलाए नहीं भूल सकते हैं शख्सियत को जिनकी।
वो हर पल, हर लम्हा हमारी यादों में सफ़र कर जाता है।।

किसी के चले जाने से समय कहां रुक पाता है।
धीरे-धीरे ही सही हर ज़ख्म भी भर आता है।।
आपकी कमी को मगर पूरा कैसे कर पाएंगे।
आप हमें हमेशा याद आएंगे, आप हमें हमेशा याद आएंगे।।

आना और जाना तो, नियम है संसार का।
मगर कैसे भूला पाएंगे, अहसास आपके प्यार का।।
बस आपकी यादों में अब, जीवन को हम बिताएंगे।
आप हमें हमेशा याद आएंगे, आप हमें हमेशा याद आएंगे।।

सूनी हो गई है बगिया जीवन की, आप के यूं चले जाने से।
मुरझा गए हैं फूल सभी, पतझड़ सा मौसम आने से।।
याद कर आपकी बातों को, अब जीवन को महकाएंगे।
आप हमें हमेशा याद आएंगे, आप हमें हमेशा याद आएंगे।।

भावपूर्ण श्रद्धांजलि 🙏

2. सूना सूना सा कोई, सारा जहान कर गया

सूना सूना सा कोई, सारा जहान कर गया।
यादों को मगर अपनी, हमारे नाम कर गया।।
ढुंढेंगे जिन्हें हम अब चांद तारों में।
वो शख्स हमारे नाम सारा आसमान कर गया।।

कभी साथ ही थे, मगर आज यूं दूर है।
किस्मत के आगे तो हम सभी मजबूर हैं।।
जाने वाले को तो जाना ही था मगर,
जातें जाते वो हमारे दिल में मकान कर गया।।
सूना सूना सा कोई सारा जहान कर गया।।

याद करेंगे उन्हें जीवन के हर दिन हर पल में।
शामिल थे जो हमारे हर गुजरे कल में।।
उनको जगह मिले स्वर्ग में, ये दुआ है हमारी।
अपने अच्छे कर्मों से , खुद को जो महान कर गया।।
सूना सूना सा कोई सारा जहान कर गया।
यादों को मगर अपनी, हमारे नाम कर गया।।

 भावपूर्ण श्रद्धांजलि 🙏

3. आना और जाना तो इस दुनिया का दस्तूर है

आना और जाना तो इस दुनिया का दस्तूर है।
जो पास थे कभी, आज बहुत दूर है।।
आपकी यादों के साए में बिताने को जींदगी।
हम सभी देखिए आज मजबूर हैं।।
आना और जाना तो, इस दुनिया का दस्तूर है।

वक्त के आगे तो किसीका बस नहीं चल पाया है।।
जिसका जितना रहना लिखा था, उतना ही यहां रह पाया है।
उसकी मर्जी के आगे तो, हम सभी मजबूर हैं।।
आना और जाना तो इस दुनिया का दस्तूर है।

आपके यूं चले जाने से, दुनिया हमारी विरान है।।
आपको स्वर्ग(जन्नत) मिले, अब हमारा यही अरमान है।
देते हुए अंतीम विदाई, आज दिल गमों से चूर है।।
आना और जाना तो, इस दुनिया का दस्तूर है।।।

भावपूर्ण श्रद्धांजलि 🙏

4. आपको ही प्रेरणा मानकर, हमनें हर कदम बढ़ाया है

आपने ही तो हमें जीवन को जीना सिखाया है।
आपके चलें जाने से, जीवन में सूनापन सा छाया है।।
आपकी बातें हमें आगे चलने का हौसला देती थी।
आपको ही प्रेरणा मानकर, हमनें हर कदम बढ़ाया है।।

मोक्ष मिले आपको, ये प्रार्थना हम सब करते हैं।
स्थान मिले ईश्वर के चरणों में, करबद्ध यही याचना करते हैं।।
आपके आशीर्वचनों का सदा हम पर सरमाया हैं।
आपको ही प्रेरणा मानकर, हमनें हर कदम बढ़ाया है।।

भावपूर्ण श्रद्धांजलि 🙏

5. हर लम्हा हमारी यादों में सफ़र कर जाता है

कोई शख्स हमारे दिल में यूं घर कर जाता है।
मर कर भी जीवन को अपने अमर कर जाता है।।
भूलाएं नहीं भूल सकते हैं, शख्सियत को जिनकी।
वो हर पल, हर लम्हा हमारी यादों में सफ़र कर जाता है।।

दिलों पर राज करने की, किसी में कहां ऐसी अदा होती है।
गूंजती रहती है कानों में बातें, हर किसी की कहां ऐसी सदा होती है।।
माना उनके जाने से वक्त कहां रुक पाता है।।
मगर वो शख्स तो हर मौसम में बसर कर जाता है।
वो हर पल, हर लम्हा हमारी यादों में सफ़र कर जाता है।।

भावपूर्ण श्रद्धांजलि 🙏

6. हर दिल आज टूट गया

साथ आपका यहीं तक था इसलिए छूट गया।
आपके जाने से जैसे हर मौसम हमसे रुठ गया।।
हर कोई दुखी हैं आज, खोकर आपको।
हर आंख नम हैं, और हर दिल आज टूट गया।।

हम तो कठपुतली है, उसके हाथों में हमारी डोर है।
जीवन और मृत्यु पर किसका यहां ज़ोर हैं।।
आपका जाना मगर चैन और सुकून सारा लूट गया।
हर आंख नम हैं, और हर दिल आज टूट गया।।

भावपूर्ण श्रद्धांजलि 🙏

7. जिंदगी को जिंदादिली से जीते हैं, ये एलान कर गया

जिंदगी को जिंदादिली से जीते हैं, ये एलान कर गया।
एक शख्स क्या गया, हमारी तो दुनिया ही विरान कर गया।।
मर कर भी जो कभी नहीं मरते हैं दिलों में।
उन चंद मतवालों में मगर, अपना नाम कर गया।।

खुशनसीब थे हम, जो उनका प्यार मिला था हमें।
साथ थे वो जब तक, कोई गिला ना था हमें।।
उनको जन्नत हो नसीब, जो लाखों दुवाओं को अपने नाम कर गया।
जिंदगी को जिंदादिली से जीते हैं, ये एलान कर गया।।
एक शख्स क्या गया हमारी तो दुनिया ही विरान कर गया।

भावपूर्ण श्रद्धांजलि 🙏

8. इस घर का अभिमान थे

हमारे इस परिवार की आन, बान और शान थे।
हम सब के प्यारे थे, आप ही में बसते सबके प्राण थे।।
याद करेगा हर कोई जिसे हमेशा ही सम्मान से।
आप ही तो इस घर का अभिमान थे।।

आपकी बातों को अपनाएंगे हम बड़े ही प्यार से।
महकाई हैं आप ही ने इस घर की बगिया अच्छे संस्कार से।।
इस सुंदर सी बगिया के आप ही तो बागबान थे।
आप ही तो इस घर का अभिमान थे।।

ईश्वर के चरणों में स्थान मिले, याचना ये  हमारी है।
आपको मोक्ष मिले बस यही प्रार्थना हमारी हैं।।

भावपूर्ण श्रद्धांजलि 🙏

9. आपकी हमें जरूरत थी

ममता की आप मुरत थी, ईश्वर की ही सुरत थी।
जीवन के हर रास्ते पर मां, आपकी हमें जरूरत थी।।
आपके अतुलित प्यार से, खुशियों और संस्कार से।।
जीवन की ये महकती बगिया कितनी खूबसूरत थी।
जीवन के हर रास्ते पर मां, आपकी हमें जरूरत थी।।

अपनी शक्ति और भक्ति से, जिस को तुमने संवारा था।
आपके रहने से ही रौनक थी, ये घर कितना प्यारा था।।
इस घर के हर कोने में तुम ही श्रद्धा की मूरत थी।
जीवन के हर रास्ते पर मां, आपकी हमें जरूरत थी।।

भावपूर्ण श्रद्धांजलि 🙏

10. आपका प्यार हमें, हर पल हर घड़ी याद आएगा

  पापा, आपका प्यार हमें, हर पल हर घड़ी याद आएगा।
इस घर का सूनापन ना जाने कैसे भर पाएगा।।
आपके त्याग को ये दिल कभी भूल ना पाएगा।
पापा, आपका प्यार हमें, हर पल, हर घड़ी याद आएगा।।

समय तो ये भी बीत जाएगा, ये कहां रुक पाता है।
आना और जाना तो इस संसार का नियम कहलाता है।।
आपकी कमी को मगर कोई  भी वक्त ना भर पाएगा।
पापा आपका प्यार हमें, हर पल हर घड़ी याद आएगा।।
इस घर का सूनापन ना जाने कैसे भर पाएगा।।

भावपूर्ण श्रद्धांजलि 🙏

11. एक शख्स सारे शहर को वीरान कर गया

रुखसत हुआ तो बात मेरी मान कर गया
जो था उसके पास वो मुझे दान कर गया।।

बिछड़ा कुछ इस अदा से के रुत ही बदल गयी
एक शख्स सारे शहर को वीरान कर गया ।।

दिलचस्प वाक्य है की कल एक अज़ीज़ दोस्त
अपनी मुफाद पर मुझे कुर्बान कर गया।।

इतनी सुधर गयी है जुदाई में ज़िन्दगी
हाँ ! वो जफा से तो मुझ पे एहसान कर गया।।

मैं बात बात पर कहता था जिसको जान
वो शख्स आखिर आज मुझे बेजान कर गया।।

12. कारवॉ गुज़र गया गुबार देखते रहे

भावपूर्ण श्रद्धांजलि 🙏

स्वप्न झरे फूल से , मीत चुभे शूल से
लुट गए सिंगार सभी बाग के बबूल से

और हम खड़े-खड़े बहार देखते रहे।
कारवां गुजर गया गुबार देखते रहे।।

नींद भी खुली न थी कि हाय धूप ढल गयी।
पाँव जब तलक उठें कि जिन्दगी फिसल गयी।।

पात-पात झर गए कि शाख-शाख जल गयी।
चाह तो सकी निकल न पर उमर निकल गयी।।

गीत अश्क बन गए छंद हो हवन गए।
साथ के सभी दिए, धुआँ पहन-पहन चले।।

और हम झुके-झुके मोड़ पर रूके-रूके।
उम्र के चढ़ाव का उतार देखते रहे।।

कारवॉ गुज़र गया गुबार देखते रहे।।

भावपूर्ण श्रद्धांजलि 🙏

♦Conclusion♦

प्रिय पाठकों आशा करते हैं कि आपको, आपकी आवश्यकता के अनुसार भावपूर्ण श्रद्धांजलि कविता उपरोक्त लेख “श्रद्धांजलि कविता (Shradhanjali Kavita) – हिंदी में” में मिल गई होगी। इन सभी श्रद्धांजलि कविताओं में आप अपनी आवश्यकता के अनुसार संबोधन में परिवर्तन करके माँ को श्रद्धांजलि कविता, पापा को श्रद्धांजलि कविता, मित्र को श्रद्धांजलि कविता के रूप में प्रयोग में ला सकते हैं।

- Advertisement -
Editorial Team
Editorial Teamhttps://multi-knowledge.com
आप सभी पाठकों का हमारे ब्लॉग पर स्वागत है। Editorial Team लेखकों का एक समूह है; जो इस ब्लॉग पर पाठकों के लिए महत्वपूर्ण और जानकारी से भरपूर नए लेख अपडेट करता रहता है। मल्टी नॉलेज टीम का उद्देश्य डिजिटल इंडिया के तहत प्रत्येक विषय की जानकारी उपभोक्ताओं तक मातृभाषा हिंदी में सर्वप्रथम उपलब्ध कराना है। हमारी टीम द्वारा लिखे गए लेख पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद।

Related Post

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Protected
close button