Shradhanjali Messages : प्रिय व्यक्ति के परलोकवासी हो जाने पर हम सिर्फ ईश्वर से मोक्ष प्राप्ति और दिवंगत आत्मा की शांति की कामना कर सकते हैं। हमने यहां चुनिंदा श्रद्धांजलि मैसेज इन हिंदी (Shradhanjali Messages in Hindi) दिए हैं जिनके जरिए आप पवित्र आत्मा के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त कर सकते हैं।
(1)
आपका यूं अचानक जाना हम सबके लिए एक कभी ना पूरी होने वाली क्षती है,
हम सभी ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि आपकों मोक्ष की प्राप्ति हो।
हमारे पूरे परिवार की ओर से आपको श्रृद्धांजलि। ॐ शांति।
(2)
हमारे शब्द आपका दुःख शायद कम ना कर पाएं,
परंतु इस दुःख भरी घड़ी में हम सब आपके साथ है।
ईश्वर प्रिय (Name) की आत्मा को शान्ति प्रदान करें।
विनम्र श्रद्धांजलि।
(3)
माना कि जाने वाले लौटकर नहीं आते हैं,
मगर कुछ लोग हमेशा के लिए दिल में ही बस जाते हैं।
हमारे परम मित्र के दुखद निधन पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि। ॐ शांति।
(4)
माना कि मृत्यु अटल सत्य है, परंतु आपका असमय जाना,
हम सभी के लिए बड़ी ही दुर्भाग्य पूर्ण घटना है।
हम सभी आपको दिल से श्रद्धा सुमन अर्पित करते हैं।
विनम्र श्रद्धांजलि।
(5)
जाने वाले तो चले जाते हैं, पीछे छोड़कर यादों का भंडार,
दिल से कैसे निकालें उन्हें, जिनसे था हमें बेहद प्यार।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे।
परिवार को इस दुःख को सहन करने की शक्ति दें।
ॐ शांति।
(6)
माना अच्छे लोग इस दुनिया से जल्दी चले जाते हैं,
मगर पीछे अपनी यादों का खजाना छोड़ जाते हैं।
आपका जानाहम सबके लिए बेहद दुखदाई है,
ईश्वर आपके परिवार को इस दुःख की घड़ी में शक्ति दें।
विनम्र श्रद्धांजलि।
(7)
प्रिय सर आपका साथ अवश्य छूट गया हैं,
पर यादों में आपकी खुशबू हमेशा ही महकती रहेगी।
आप हमारे दिलों में हमेशा ही एक अच्छी याद बनकर रहेंगे।
आपकों हम सभी कर्मचारियों की ओर से श्रद्धांजलि। ॐ शांति।
(8)
हमें हमेशा कर्मठता, सच्चाई और ईमानदारी की सीख देने वाले,
हमारे प्यारे सर को मैं दिल से श्रद्धा सुमन अर्पित करता हूं।
ईश्वर उनकी पवित्र आत्मा को शांति प्रदान करे
और परिवार को इस दुःख को सहन करने की शक्ति दें।
विनम्र श्रद्धांजलि।
(9)
पंच तत्वों से बने इस शरीर को, पंच तत्वों में ही है विलीन हो जाना,
मगर जीवन की इस सच्चाई को बड़ा ही कठीन है स्वीकार कर पाना।
आपके असमय निधन पर, भावभीनी श्रद्धांजलि। ॐ शांति।
(10)
मृत्यु तो अटल है, एक दिन तो सभी को आनी है,
आना और जाना तो इस जीवन की एक कहानी है।
प्रभू से विनंती है कि वे दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें।
विनम्र श्रद्धांजलि।
(11)
आपके परिवार में हुई, इस क्षती की पूर्ति कर पाना संभव नहीं है,
हमें आपके दुख का अनुमान है, अतः हम प्रभू से विनंती करते हैं,
कि वे आपको शक्ती दे और अंतरात्मा को शांती प्रदान करें। ॐ शांति।
(12)
आपकी निश्छल हंसी और आपका सुंदर व्यक्तित्व,
सदैव हमारे दिलों में बसा रहेगा,
आपकी कमी हमें हमेशा ही महसूस होती रहेगी।
प्रभू आपकी आत्मा को शान्ति प्रदान करें।
विनम्र श्रद्धांजलि।
(13)
ईश्वर की इच्छा के आगे, किसी का भी बस नही चल पाता है,
उसकी आज्ञा के बिना तो, पत्ता भी नहीं हिल पाता है।
अतः इस दुख की घड़ी को देवाज्ञा समझकर स्वीकार करें।
ईश्वर आपको इस दुख को सहन करने की शक्ति दें। ॐ शांति।
(14)
आपके दिए प्रेम और आशिर्वाद को हम कभी भूल नहीं पाएंगे,
जब भी बात निकलेगी श्रृद्धा की हमको आप ही ही याद आएंगे।
प्रिय आपको भावभीनी श्रद्धांजलि।
विनम्र श्रद्धांजलि।
(15)
मिट्टी के बने इस शरीर को मिट्टी का ही हो जाना है,
प्रभू की मर्जी के आगे, किसका बस चल पाना है।
ईश्वर आपके परिवार को इस दुख से उबरने की शक्ति दें।
ॐ शांति।
(16)
प्यारे पापा, आपके दिए प्यार और दुलार को, हम कैसे भूला पाएंगे,
हर दिन, हर पल बस आप ही हमें याद आएंगे।
ईश्वर आपको अपने चरणों में स्थान दें, यहीं प्रार्थना है।
विनम्र श्रद्धांजलि।
(17)
प्रिय मां, आपकी ममतामई मुरत, हमेशा हमारे हृदय में मुस्कुराएंगी,
पर आपके प्यार और दुलार की कमी, कैसे पूरी हो पाएगी।
ईश्वर आपको मोक्ष प्रदान करें, यही ईश्वर से हमारी प्रार्थना है। ॐ शांति।
(18)
एक ईमानदार और कर्मठ कर्मचारी के रूप में आप हमेशा हमारे दिलों में जिंदा रहेंगे।
आपके अच्छे व्यवहार के लिए आप हमेशा जाने जाएंगे।
ईश्वर आपकी आत्मा को शान्ती प्रदान करे।
विनम्र श्रद्धांजलि।
(19)
आपकी माताजी के दुखद निधन पर हम आपका दुख समझ सकते हैं
आपके परिवार पर आई इस दुख की घड़ी में परिवार आपके साथ है।
भगवान आपको इस दुख को सहन करने की शक्ति दें। ॐ शांति।
(20)
सर आप एक कर्मठ और परिश्रमी शिक्षक के रूप में हमेशा जाने जाएंगे।
आपकों हृदय की गहराइयों से नमन करते हुए,
भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।
विनम्र श्रद्धांजलि।
(21)
मृत्यु अटल है, मगर इस सत्य को स्वीकार करना भी मुश्किल है।
आपके पिताश्री की मृत्यु से हमारे परिवार में भी शोक की लहर है।
हम सभी तहे दिल से मृतात्मा को भावभीनी विदाई देते हैं।
ॐ शांति।
(22)
पापा, आपकी उंगली पकड़कर हमने चलना सीखा था,
आज अचानक आपको खोकर हम बहुत अकेले हो गए हैं।
आपके संस्कार हमेशा हमारे जीवन को महकाते रहेगे ।
ईश्वर आपकी आत्मा को शांति दे।
विनम्र श्रद्धांजलि।
(23)
आपके पुज्य पिताजी के देहावसान पर,
हम सभी की और से भावपूर्ण श्रद्धांजलि।
आपके और आपके परिवार पर आई इस दुखद घड़ी में
हम सभी आपके दुख में सहभागी है। ॐ शांति।
(24)
मां की कमी कोई भी पूरी नहीं कर सकता है,
आपकी पूज्य माताजी की अकाल मृत्यु पर हम सभी दुख व्यक्त करते हैं।
ईश्वर जल्द से जल्द आपको इस अतुलनीय क्षती से उबरने की शक्ति दें।
विनम्र श्रद्धांजलि।
(25)
हम सभी के चहेते और हमारे दिलों पर राज करने वाले
हमारे प्यारे मित्र के आकस्मिक निधन पर हम श्रद्धा सुमन अर्पित करते हैं।
ईश्वर हमारे मित्र को अपने चरणों में स्थान दें और
परिवार को इस दुख से उबरने की शक्ति दें। ॐ शांति।
♦Conclusion♦
उम्मीद करते हैं आपको अपनी आवश्यकता के अनुसार इस लेख “श्रद्धांजलि मैसेज ( Shradhanjali Messages in Hindi) – हिंदी में “ से आपको संवेदना व्यक्त करने के लिए Shradhanjali Message, SMS मिल गया होगा।
प्रिय बंधुओं, कोई अपना जाता है तो दुख तो बहुत होता है लेकिन हम मानव इसमें कुछ नहीं कर सकते, यही विधि का विधान है अतः मृत्यु अटल सत्य है। जैसा कि हम अपनी अनेक धर्म ग्रंथों में पढ़ते आए हैं की आत्मा अजर अमर है यह कभी नष्ट नहीं होती सिर्फ एक शरीर से दूसरे शरीर में रूपांतरित होती है और बहुत ही महान आत्मा को मोक्ष की प्राप्ति होती है। हमसे दूर हुई प्रिय आत्मा की शांति और मुक्ति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करना, हमारा कर्तव्य है।